‘डेमोग्राफी बदलने की कोशिश करने वालों को करना होगा पलायन’, संभल रिपोर्ट के बाद CM योगी का बयान
संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर पहली प्रतिक्रिया दी है. प्रतापगढ़ पहुंचे सीएम योगी ने संभल हिंसा की रिपोर्ट पर पहला रिएक्शन देते हुए कहा कि डेमोग्राफी बदलने की कोशिश करने वालों को खुद पलायन करना होगा. सीएम योगी ने कहा कि आपने कल देखा होगा न्यूज पेपरों में आज के न्यूज पेपर में और कल के विजुअल मीडिया और सोशल मीडिया रंगे हुए थे. संभल में जिस प्रकार का दंगा करने की एक साजिश हुई थी, उस दंगों की साजिश जानने के लिए न्यायिक कमीशन बना था. सीएम योगी ने कहा कि न्यायिक कमीशन ने अपनी रिपोर्ट दी है और न्यायिक कमीशन की उस रिपोर्ट के कुछ अंश सामने आए हैं. कैसे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के समय में चुन चुन करके हिंदुओं को निशाना बनाया जाता था. कैसे उनकी डेमोग्राफी को उनकी जन सांतिकी को कम करके लगातार उन पर अत्याचार करवाए जाते थे. कैसे दंगे […]
Continue Reading