वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद

# ## National

तिरुवनंतपुरम: केरल की नव निर्वाचित सरकार का आज तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के तमाम सीनियर नेता मौजूद रहे। समारोह में वीडी सतीशन ने सीएम पद की शपथ ली। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद वीडी सतीशन को बधाई दी।

किन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन और केपीसीसी प्रमुख सनी जोसेफ के साथ-साथ इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नेता पीके कुन्हालीकुट्टी, पीके बशीर, एन समसुद्दीन, केएम शाजी और वीई अब्दुल गफूर शामिल थे।

मॉन्स जोसेफ, शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब, सीपी जॉन, एपी अनिल कुमार, टी सिद्दीकी, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदू कृष्णा, एम लिजू, केए थुलसी और ओ जे जनीश ने भी शपथ ली।

कौन संभालेगा विधानसभा अध्यक्ष का पद?

सतीशान ने घोषणा की थी कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थिरुवनचूर राधाकृष्णन विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे, जबकि शनिमोल उस्मान उपाध्यक्ष होंगे। विधायक अपू जॉन जोसेफ को सरकार का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।