59 साल बाद दिवाली का बन रहा ऐसा योग

National

Arya News Lucknow:Dipti

बुधवार, 7 नवंबर को दीपों का पर्व दीपावली मनाया जाएगा। इस दिन कार्तिक मास की अमावस्या है। दिवाली पर धन की देवी महालक्ष्मी की विशेष पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार इस साल दीपावली पर 59 साल बाद गुरु, शनि का दुर्लभ योग बन रहा है। दिवाली पर गुरु ग्रह मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में रहेगा। मंगल ग्रह शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में रहेगा. जब बुधवार  के दिन दीपावली आती है तो ये बहुत ज्यादा शुभ फल प्रदान करने वाली मानी जाती है।

दिवाली से जुडी कुछ खास बातें-

दिवाली पर बुध ग्रह मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में रहेगा। मंगल ग्रह शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में रहेगा।

शनि ग्रह गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु में रहेगा। ये तीनों ग्रह एक-दूसरे की राशि में रहेंगे।

शुक्र अपनी खुद की तुला राशि में रहेगा। शुक्र के इस राशि में होने से मालव्य योग बन रहा है। इस योग में शुरू किए गए कामों से धन-धान्य की वृद्धि होती है। इस वजह से दीपावली पर की गई पूजा बहुत जल्दी शुभ फल प्रदान कर सकती है।

इस साल से पहले 1 नवंबर 1959 को दीपावली पर गुरु वृश्चिक में, शनि धनु राशि में था।

दीपावली पर सुबह महाकाली की पूजा करनी चाहिए। दोपहर में पितरों का पूजन और श्राद्ध आदि कर्म करना चाहिए।

दीपावली की शाम गणेशजी, महालक्ष्मी और कुबेरदेव की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद हनुमानजी की पूजा करें।

दिवाली पर क्रोध न करें। घर क्लेश नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि जिन घरों में शांति रहती है, वहां देवी लक्ष्मी का वास होता है।

दिवाली पर नशा नहीं करना चाहिए। काफी लोग इस दिन जुआं खेलते हैं, इससे भी बचना चाहिए।

ये योग व्यापार शुरू करने के लिए बहुत शुभ रहता है। व्यापार में लगातार उन्नति के योग बनते हैं। शुक्र के मालव्य योग में शुरू किए गए काम ऐश्वर्य, धन और सुख प्रदान करते हैं।

ग्लेमर वर्ल्ड से जुड़े लोगों के लिए ये योग फायदेमंद रहने वाला है। शुक्र के कारण इस क्षेत्र से जुड़े लोग विशेष सफलता हासिल करेंगे।

गुरु ग्रह मंगल की राशि में होने से जमीन से जुड़े काम करने वाले लोग लाभ में रहेंगे।

शनि गुरु की राशि में होने से डॉलर के भाव कमी आने संभावना है। रुपया मजबूत हो सकता है। तेल के भाव भी कम हो सकते हैं।

ध्यान रखें जो लोग अपने माता-पिता और बड़ों का अपमान करते हैं, सम्मान नहीं करते, उन्हें देवी लक्ष्मी की कृपा नहीं मिल पाती है।

दीपावली से पहले पूरे घर की साफ-सफाई अवश्य करें। कहीं भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। इससे स्वास्थ्य लाभ के साथ ही धार्मिक लाभ मिलते हैं।