लखनऊ के गोमती नदी में मिला महिला का शव:पर्स में नहीं मिला कोई पहचान पत्र

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) लखनऊ के हजरतगंज इलाके में गोमती नदी में शुक्रवार दोपहर को एक महिला का शव उतराता मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला के पास से एक पर्स मिला है। जिसमें कुछ रुपए थे। पुलिस उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों से लापता महिलाओं के बारे में पड़ताल कर रही है।

महिला के पर्स में नहीं मिला कोई पहचान पत्र
हजरतगंज इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के अनुसार महिला ने ग्रे कलर का सूट पहन रखा है। उसकी उम्र करीब 40 साल के आसपास है। उसके पास से एक पर्स मिला है। जिसमें सौ, दो सौ और पांच सौ के नोट थे। उसमें कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।