UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर रूस का मिला समर्थन, रूसी विदेश मंत्री ने कहा- भारत दुनिया का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनेगा

# ## International

(www.arya-tv.com) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी की UNSC में भारत की स्थाई सदस्यता को लेकर रूस का समय-समय पर समर्थन मिलता रहता है। अभी हाल ही में रूस की तहर से भारत को UNSC में स्थायी सदस्य बनाए जाने की बात कही गई है।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मॉस्को में 7 दिसंबर को आयोजित एक इंटरनेशनल फोरम में भारत को UNSC में स्थाई सीट देने के पक्ष में समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनेगा। भारत ने दुनिया के प्रमुख मुद्दों पर अपने स्टैंड से काउंसिल की वैल्यू बढ़ाई है। ऐसे में उसे UNSC का परमानेंट सदस्य होना ही चाहिए।

विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि जापान और जर्मनी के साथ भारत और ब्राजील संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्य के रूप में शामिल होने के लिए अपने प्रयास को आगे बढ़ा रहे हैं, जो क्षेत्रीय विविधता के लिए एक अच्छा संकेत है।

हम देखेंगे कि भारत और ब्राजील वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने रुख को जानते हुए यूएनएससी में क्या अतिरिक्त कदम उठा सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत 2021 से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा है। भारत की अध्यक्षता इस साल दिसंबर में खत्म होने वाली है लेकिन उससे पहले सर्गेई लावरोव का बयान ने UNSC की परमानेंट सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी को और मजबूत किया है।

विदेश मंत्री लावरोव को लगता है कि भारत इकोनॉमिक ग्रोथ के मामले में दुनिया के प्रमुख देशों में से एक है और भारत की जनसंख्या कुछ समय बाद दुनिया में सबसे ज्यादा हो जाएगी।

सर्गेई लावरोव ने भारत की विदेश नीति की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास कई तरह की चुनौतियों से निपटने का डिप्लोमेटिक तजुर्बा है। साथ ही एशिया पर भारत का अच्छी खासी पकड़ भी है। जो UNSC के लिए उसकी दावेदारी को और भी मजबूत करता है।