‘वो नेता क्या जो चुनाव से भागे?’ ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

# ##

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक दलों और उनके नेताओं के बीच तीखी बयानबाजियों का दौर भी शुरू हो गया है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि वह खुद विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे और सीधे सांसद से मुख्यमंत्री बनेंगे। अब अखिलेश के इस ऐलान के बाद भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने उनपर तीखा हमला बोला है। इसी क्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

नेता क्या जो चुनाव से भागे- OP राजभर 

ओम प्रकाश राजभर ने कहा- “अरे मित्र अखिलेश यादव जी! सुना है कि आप अगले साल यूपी विधानसभा चुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ेंगे। ए महाराज, नेता क्या जो चुनाव से भागे? आइये हो जाये दो-दो हाथ। हमको नहीं पता था कि आप इतना टोना-टोटका मानने वाले हैं। वैसे बिना चुनाव लड़े आपका मुख्यमंत्री बन जाना कोई टोना-टोटका नहीं था मित्र! बल्कि रेडीमेड पार्टी के रेडीमेड शहजादा होने के कारण मुख्यमंत्री बन पाए थे। अब जब, लग गया कि लड़ने गए तो मिट्टीपलीत होनी तय है तो लगे मैदान छोड़कर भागने?”

ओम प्रकाश राजभर ने कहा- “मित्र अखिलेश जी, ये लाल टोपी वालों की सरकार नहीं है, जब प्रदेश टोना-टोटका वाले चलाया करते थे। नोएडा से लेकर आगरा, अयोध्या और मथुरा तक टोना-टोटका मानने वालों की सरकार को जनता ने 10 साल पहले ही उखाड़ के फेंक दिया है। आज हम लोगों ने मिलकर सारे टोना-टोटका, भूत-प्रेत, पिशाच सब झार दिये हैं। आपके सब भूत प्रेत गायब हैं।”

किसी एक सीट से लड़ लिये होते- OP राजभर ​

ओम प्रकाश राजभर ने कहा- “वैसे भी! ले दे के एक्कै बार सीएम बन पाए हैं आप। अब आगे अगली पैदाइश तक उम्मीद भी नहीं है। तो कम से कम हिम्मत दिखाते हुए किसी एक सीट से लड़ लिये होते। डर गए चुनौती पर। चलिए, बाबा विश्वनाथ आपका कल्याण करें। आपके पास चौराहे पर रुककर मिठाई खाने का समय था, मगर कुछ ही दूर पर उनके दरबार में शीश झुकाने का समय नहीं मिला। कम से कम पास में ही काल भैरव बाबा के दरबार में चले गये होते। वहां आपके सब टोना-टोटका का इलाज हो गया होता।