अब लीडरशिप सीख रहीं श्रमिक महिलाएं, जानें क्या है पूरा मामला

Agra Zone UP

(www.arya-tv.com) आगरा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन की ओर से श्रमिक महिलाओं में नेतृत्व करने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य को लेकर लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत श्रमिक महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष तुलाराम शर्मा का कहना है कि आज श्रमिक महिलाओं में भी नेतृत्व करने की क्षमता को विकसित करना अति आवश्यक है। क्योंकि श्रमिक महिलाओं की समस्याओं को एक महिला लीडर ही अच्छी तरह से उठा सकती है। महिला श्रमिकों को हेल्पर के रूप में देखा जाता है ।और काम भी कराया जाता है।

लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई गौर नहीं करता। इसीलिए अगर श्रमिक महिला नेतृत्व करने की क्षमता है तो वह है समस्याओं को आसानी से उठा सकती है। लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान श्रमिक महिलाओं को कुशल श्रमिक बनाए जाने पर भी जोर दिया गया। कुछ श्रमिक महिलाएं इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में ऐसी भी थी जिन्होंने कुशल श्रमिक बनने बनने से संबंधित कई सवाल जवाब किए तो संगठन के लोगों ने उन्हें विभिन्न प्रकार के कार्यों में कुशल बनाने की बात कही जिससे वह किसी भी कार्य को अपने दम पर अच्छी तरह से संपन्न कर पुरुष श्रमिकों के बराबर ही मजदूरी पा सकती है लेकिन इसके लिए भी श्रमिक महिला के अंदर नेतृत्व करने की क्षमता थोड़ी-बहुत विकसित होने चाहिए जिससे वह अपनी आवाज को उठा सकें और अपनी बात को सभी के सामने रख सके।

कुछ श्रमिक महिलाएं इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में ऐसी भी थी जिन्होंने कुशल श्रमिक बनने बनने से संबंधित कई सवाल जवाब किए तो संगठन के लोगों ने उन्हें विभिन्न प्रकार के कार्यों में कुशल बनाने की बात कही जिससे वह किसी भी कार्य को अपने दम पर अच्छी तरह से संपन्न कर पुरुष श्रमिकों के बराबर ही मजदूरी पा सकती है लेकिन इसके लिए भी श्रमिक महिला के अंदर नेतृत्व करने की क्षमता थोड़ी-बहुत विकसित होने चाहिए जिससे वह अपनी आवाज को उठा सकें और अपनी बात को सभी के सामने रख सके।