मकर संक्रांति की पौराणिक कथाएं, जानें क्या है पूरा मामला

# ## Health /Sanitation

(www.arya-tv.com) मकर संक्रांति का पर्व देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन खिचड़ी, पोंगल और बिहू भी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और तिलांजलि करने से व्यक्ति के समस्त पाप कट जाते हैं।

वहीं, पितरों का तर्पण करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। कालांतर में राजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों को मोक्ष दिलाने हेतु कठिन तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर मां पार्वती धरती पर गंगा रूप में अवतरित हुई थी। इस वजह से राजा सगर के पुत्रों को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। साथ ही कई अन्य पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। आइए जानते हैं।

पौराणिक कथाएं

सनातन धार्मिक ग्रंथों में निहित है कि दैविक काल में भगवान श्रीहरि का धरती पर अवतरण हुआ था। उस समय वे कपिल मुनि के रूप में धरती पर अवतरित हुए थे। कालांतर में भगवान गंगासागर के समीप आश्रम बनाकर तपस्या करने लगे। उन दिनों राजा सगर की प्रसिद्धि तीनों लोकों में थी। सभी राजा सगर के परोपकार और पुण्य कर्मों की महिमा करते थे। यह देख राजा इंद्र बेहद क्रोधित और चिंतित हो उठे। स्वर्ग के राजा इंद्र को लगा कि अगर राजा सगर को नहीं रोका गया, तो वे आगे चलकर स्वर्ग के राजा बन जाएंगे।