दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज:विदेश से लौटा

# ## Health /Sanitation

(www.arya-tv.com)  दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज मिला है, जिसे LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है। मरीज के सैंपल को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे भेज दिया गया है। हालांकि, अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।

देश में अभी तक मंकीपॉक्स के 4 केस मिल चुके हैं। इनमें से 3 केरल और 1 दिल्ली में मिले हैं।

24 जुलाई को भी मिला था मरीज
LNJP अस्पताल में ही पहले से दिल्ली में मिले एक मरीज का इलाज चल रहा है। 34 साल का मरीज मनाली में एक पार्टी में शामिल होकर लौटा था। 24 जुलाई को लक्षण मिलने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। साथ ही इसके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान भी गई और उन्हें भी आइसोलेट किया गया।

केंद्र ने सभी राज्य सरकारों को अलर्ट किया जारी

  • उत्तराखंड में डेंगू और मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे लोगों पर निगरानी रखने के लिए कहा गया है, जो केरल या प्रभावित देशों से राज्य पहुंच रहे हैं।
  • दिल्ली आने वाले संदिग्ध मरीजों को LNJP अस्पताल भेजा जाएगा, जहां मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए अलग से वॉर्ड बनाया गया है।
  • UP में भी मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि पड़ोसी राज्यों में केस मिलने के बाद सतर्क रहने की जरूरत है।
  • MP में भी हेल्थ मिनिस्टर प्रभु राम चौधरी ने अलर्ट जारी कर दिया है।
  • बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने मंकीपॉक्स को लेकर सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।
  • दुनिया में मंकीपॉक्स के लगभग 19 हजार मामले
    monkeypoxmeter.com के डेटा के मुताबिक, भारत समेत 80 देशों में 18,840 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से यूरोप में सबसे ज्यादा करीब 12 हजार लोग मंकीपॉक्स की चपेट में आए हैं। वहीं, बीमारी से ग्रस्त टॉप 10 देशों में ब्रिटेन, स्पेन, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, पुर्तगाल, कनाडा, नीदरलैंड्स, इटली और बेल्जियम शामिल हैं। मंकीपॉक्स से इस साल तीन लोगों की मौत हो चुकी है।