आगरा महोत्सव में पहुंचा विदेशी प्रेमी जोड़ा:शिल्पग्राम में किया कच्छी घोड़ी डांस

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com) आगरा में संस्कृति और कला के अनूठे संगम ताज महोत्सव को देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ देशी विदेशी पर्यटक भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। स्पेन की एंद्रेया और अर्जेंटीना के पबलो ताजमहल का दीदार करने पहुंचे थे। जब उन्हें ताज महोत्सव के बारे में पता चला तो वह अपने आप को यहां आने से रोक नहीं पाए। वहीं भारत की लोक संस्कृति में दोनों विदेशी पर्यटक ऐसे खोए कि शिल्पग्राम में आयोजित ताज महोत्सव में राजस्थानी कलाकारों के साथ कच्छी घोड़ी नृत्य भी किया।

अर्जेंटीना से आए पबलो ने बताया कि स्पेन एंद्रेया और वह 5 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों मिलकर स्टोन वर्क का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी महीने में ही उन्हें एक दूसरे से 5 साल पहले प्यार हुआ था। अपने प्यार के इस महीने को धूमधाम से सेलिब्रेट करने के लिए वह भारत के कई शहरों में घूमने के लिए आए हैं।

हमने जब उनसे पूछा कि आपने भारत का दीदार करने के बारे में ही क्यों सोचा तो उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति से वह काफी प्रभावित हैं जिसकी वजह से वह यहां पर आए हैं। भारत में सबसे पहले उन्होंने बनारस के कई मंदिरों में दर्शन किया और उसके बाद जयपुर पहुंचे।

वहीं पुष्कर में स्थित ब्रह्मा मंदिर में भी गए। उसके बाद दिल्ली पहुंचे और दिल्ली से अब आगरा में आए हैं और कल ताजमहल का दीदार करेंगे। उसके बाद मथुरा की होली में भी शामिल होंगे। जिसके बाद 28 फरवरी को वह वापस अपने देश जाएंगे।

पबलो और एंद्रेया ने बताया कि ताजमहल जाने से पहले उन्हें आगरा फेस्टिवल के बारे में जानकारी मिली तो वह अपने आपको यहां आने से रोक नहीं पाए। इस दौरान उन्होंने शिल्पग्राम में राजस्थानी कलाकारों को कच्छी घोड़ी डांस करते हुए देखा। जिसके बाद वह अपने आप को डांस करने से रोक नहीं पाए और उन्होंने युवा कलाकारों से उनकी ड्रेस ले ली और उसे पहनकर दोनों कच्ची घोड़ी डांस करने लगे।