MP के पूर्व सीएम पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, बताया अहंकारी, सोशल मीडिया पर तीखी नोकझोंकब

National

(www.arya-tv.com) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह  पर तंज कस उन्होंने अहंकारी बताया है।दरअसल, बुरहानपुर में दिग्विजय द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता को मंच से हटाने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया भड़क गए।

जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच ट्विटर पर तीखी नोकझोंक हुई। बता दें कि प्रदेश के दोनों कद्दावर नेताओं के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब सिंधिया ने सिंह पर तंज कसते हुए उनसे अहंकार छोड़ने और लोगों को अपनाने और उनका सम्मान करने का आग्रह किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मीडिया ट्विटर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, अपनी पार्टी के ही नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ षड्यंत्रकारी तरीके से पेश आने व दुर्व्यवहार करने की दिग्विजय सिंह जी की पुरानी आदत रही है। उन्हें लगता है सभी उनके इशारे पर रिमोट की तरह काम करेंगे। राजा साहेब दिग्विजय जी, अहंकार त्यागें, लोगों को अपनाना और सम्मान देना सीखें।

बता दें कि टकराव बुरहानपुर की एक घटना को लेकर शुरू हुआ। जहां दिग्विजय सिंह ने कथित तौर पर मंच से एक कांग्रेस कार्यकर्ता को हटा दिया। सिंधिया ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह पर पार्टी कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार करने की पुरानी आदत होने का आरोप लगाया।

सिंधिया ने दिग्विजय सिंह की तीखी प्रतिक्रिया का संकेत देते हुए सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह को अहंकार छोड़कर लोगों को अपनाने और उनका सम्मान करने की सलाह दी।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा दी गई सलाह पर दिग्विजय सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। अपने जवाब में, दिग्विजय सिंह ने सिंधिया को उनके कथित सबक के लिए धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच ट्विटर वार बता रहा है कि इस समय सूबे की राजनीति कितनी गर्म है। आपको बता दें कि बीते दिनों दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक दूसरे पर हमला बोला था। पहले भी दोनों के कई बयान एक दूसरे के खिलाफ आ चुके हैं।