IDFC फर्स्ट और कोटक महिंद्रा बैंक ने FD की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की, यहां देखें नई दरें

# ## Business

(www.arya-tv.com) IDFC फर्स्ट और कोटक महिंद्रा बैंक में FD कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। इन दोनों ही बैंकों ने FD पर मिलने वाले ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की है। इसके अलावा केनरा बैंक ने सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों में 5 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी का फैसला किया है।

IDFC फर्स्ट बैंक में FD पर अब कितना मिलेगा ब्याज

अवधि ब्याज दर (% में)
7 – 29 दिन 3.50
30 – 90 दिन 4.00
91 – 180 दिन 4.50
181 दिन से 1 साल 5.75
1 साल 1 दिन से 3 साल 6.25
3 साल 1 दिन से 5 साल 6.50
5 साल 1 दिन से 10 साल 6.00

कोटक महिंद्रा बैंक में FD पर अब कितना मिलेगा ब्याज

अवधि ब्याज दर (% में)
7 – 30 दिन 2.50
31 – 90 दिन 3.00
91- 179 दिन 3.50
180 – 363 दिन 4.75
364 दिन 5.25
365 – 389 दिन 5.50
390 दिन से 3 साल से कम 5.75
3 से 10 साल 5.90

केनरा बैंक सेविंग्स अकाउंट पर अब ज्यादा ब्याज
केनरा बैंक ने अपनी सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में 5 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी का फैसला किया है। अब बैंक अपने ग्राहकों को 3.55% ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक की ब्याज दर 29 जून 2022 से लागू हो चुकी है। यहां देखें नई ब्याज दरें

  • 50 लाख तक के डिपॉजिट पर- 2.90%
  • 50 लाख से 100 करोड़ रुपए के डिपॉजिट पर- 2.90%
  • 100 से 300 करोड़ रुपए के डिपॉजिट पर- 3.10%
  • 300 से 500 करोड़ रुपए के डिपॉजिट पर- 3.10%
  • 500 से 1000 करोड़ रुपए के डिपॉजिट पर- 3.50%
  • 1000 करोड़ से अधिक के डिपॉजिट पर- 3.55%