प्रयागराज से मुंबई, बेंगलुरु समेत पांच फ्लाइट रद, जानिए क्या है वजह

# ## Prayagraj Zone

प्रयागराज (www.arya-tv.com) पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में खासकर मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। तापतान काफी नीचे चला आया है। शहर में सुबह धूप खिलने के बावजूद गलन बनी रही और सुबह 11 बजते बजते सूरज देवता बादलों में ढक गए। धूप-छांव के बीच ठंड बढ़ गई। तेज ठंड से जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। घने बादलों के छाने व हल्की बूंदाबांदी के आसार से दृश्यता भी घट गई है।

खराब मौसम का असर विमान सेवा को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है। गुरुवार को कई फ्लाइट कैंसिल हुई। सबसे अधिक प्रभाव इस समय प्रयागराज आने वाली फ्लाइटों पर पड़ रहा है। लगातार आठ दिनों से फ्लाइट रद चल रही है। खराब मौसम की वजह से गुरुवार को भी पांच फ्लाइट रद रही जिससे यात्री निराश हुए।

बेंगलुरु व मुंबई समेत पांच फ्लाइट कैंसिल

खराब मौसम के कारण भुवनेश्वर से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट सुबह नहीं आ सकी। यहां से वापसी में भी एक फ्लाइट भुवनेश्वर के लिए जाती है, लेकिन वह भी उड़ान नहीं भर सकी। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से आने वाली फ्लाइट भी प्रयागराज फ्लाइट नहीं आ सकी और वापसी भी कैंसिल रही। इसके अलावा बेंगलुरु, पुणे की भी फ्लाइट कैंसिल रही । गुरुवार को सुबह धूप खिली तो उम्मीद थी कि आज देहरादून से आने वाली फ्लाइट समय से संचालति होगी, लेकिन अचानक मौसम के खराब होने से यह फ्लाइट भी रद हो गई।

लगातार परेशान हो रहे विमान यात्री

पिछले एक सप्ताह से लगातार फ्लाइट निरस्त होने का क्रम चल रहा है। फ्लाइट कैंसिल होने से यात्री परेशान हैं। सुबह अचानक फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना जारी हो रही है। कई यात्री तो एयरपोर्ट पहुंच जा रहे हैँ और तब उन्हें फ्लाइट के रद होने की सूचना मिल पा रही है। यात्रा कार्यक्रम रद होने के कारण यात्रियों को अपने निर्धारित कार्यक्रम में अचानक बदलाव करना पड़ रहा है। जिससे उनकी मुश्किल बढ़ रही है।