प्रभावी मतदाता सम्मेलन में डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताई सरकार की उपलब्धियां

Lucknow
  • मोदी-योगी के संकल्पों से भारत बना आर्थिक और सांस्कृतिक महाशक्ति- डॉ. राजेश्वर सिंह
  • अंत्योदय एवं राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करने वाली पार्टी है भाजपा : डॉ. राजेश्वर सिंह
  • निकाय चुनावों में मिलेगी भाजपा को ऐतिहासिक जीत: डॉ. राजेश्वर
  • रहीमनगर पड़ियाना में लगा आपका विधायक आपके द्वार शिविर, सुनी गईं जन-समस्याएं
  • डॉ राजेश्वर सिंह की अनूठी पहल ‘गांव की शान’ में चार मेधावियों को फिर किया गया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा सभी नगर निगम क्षेत्रों में प्रभावी मतदाताओं से संवाद कर रही है। इसी क्रम में रविवार को कानपुर रोड स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के ऑडिटोरियम में प्रभावी मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा नगर निकायों में किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के समक्ष पेश किया गया। इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने मुख्य अतिथि तथा उपाध्यक्ष पंकज सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ,नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला,सरोजनीनगर प्रभारी एस.पी.तिवारी,नगर महामंत्री युवा मोर्चा मनीष शुक्ला,मंडल अध्यक्ष शिवशंकर विश्वकर्मा,कौशलेन्द्र द्विवेदी पार्षद,वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा,​ब्राहम्ण समाज के अध्यक्ष सीपी अवस्थी,शिवशंकर अवस्थी, समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मलेन विधायक राजेश्वर सिंह ने अपने विचार प्रस्तुत किये और दिए गए अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि अंत्योदय एवं राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश व प्रदेश की दशा और दिशा बदल दी है। आज भारत एक राजनैतिक, आर्थिक व सैन्य शक्ति के रूप में स्थापित है। भाजपा की कथनी और करने में कोई फर्क नहीं है, पार्टी जनता से किए अपने हर वादे को पूरा करती है। चाहे वो धारा 370 हटाना हो या राम मंदिर का निर्माण हो।

केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में बताते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों के कारण ही आज भारत आर्थिक उन्नति कर रहा है। आज भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। देश की जीडीपी भी तीव्र गति से बढ़ रही है। भारत एक युवा देश है और भाजपा सदैव युवाओं को प्रोत्साहित करती है। इसकी कारण आज भारत में स्टार्टअप की संख्या 93 हजार करोड़ है, पहले हर 29वें दिन पर 1 मिलियन डॉलर की यूनिकॉर्न कंपनियों स्थापित होती थी लेकिन आज हर 9वें दिन एक यूनिकॉर्न बन रहे है।

विधायक सरोजनीनगर ने आगे देश के रक्षामंत्री की सशक्त कार्यप्रणाली को दर्शाते हुए कहा कि रक्षा के क्षेत्र में भी भारत उच्चतम स्तर पर निर्यात कर रहा है। अब भारत दुश्मन के घर में घुसकर मारने की क्षमता रखता है। देश में नक्सली गतिविधियों में कमी आई है और नक्सलियों का इलाका भी घटा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की संख्या पहले 126 थी अब घटकर 70 रह गई है। 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिला, उज्ज्वला योजना से 10 करोड़ घरों में बिजली पहुंची, आयुष्मान भारत के तहत 50 करोड़ लोग लाभांवित हैं।

प्रदेश की प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के शासन काल में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। आज यूपी देश का ग्रोथ इंजन है। यूपी में अब तक का सबसे बड़ा 6.90 लाख करोड़ रुपये बजट पेश किया गया। प्रदेश में सदृढ़ लॉ एंड ऑर्डर कायम है जिसके चलते निवेश बढ़ रहे है। प्रदेश में हुए ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में 33.50 हजार करोड़ का ऐतिहासिक निवेश आया इससे 93 लाख लोगों के रोजगार की व्यवस्था संभव हुई। यहां भव्य व ऐतिहासिक राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।