डोली रोका हो कहार: रितेश पांडे का नया गाना लोगों को खुब आ रहा है पसंद, एक बार देखने पर आ जाएंगे आंख से आंसू

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर रितेश पांडे नया गाना आजकल काफी चर्चाओं में हैं। रितेश का गाना डोली रोका हो कहार रिलीज हुआ है, जो एक सैड सॉन्ग है। इस गाने में अभिनेत्री प्रगति भट्ट भी नजर आ रही हैं। वो गाने में रितेश के अपोजिट में दिखाई दे रही हैं। 2 दिन पहले रिलीज हुए इस गीत को अब तक 2.28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गीत में रितेश अपनी प्रेमिका की डोली उठाने के साथ साथ अपना दुख बयां करते देख रहे हैं। इस गीत के बोल राजकुमार सहानी ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। इस गाने के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं।

लव स्टोरी पर आधारित गीत
रितेश पांडे का ये गाना लव स्टोरी पर आधारित है। इस गाने में रितेश ने एक प्रेमी के दर्द को दिखाने की कोशिश की है। जो अपनी प्रेमिका की डोली उठाते हुए अपना गम बयां कर रहा है। इस गाने में प्रेमी और प्रेमिका के बीच नोकझोंक भी दिखाई गई है। भोजपुरी के चाहने वालों के बीच ये गाना कम ही वक्त में काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस गाने का निर्देशन आर्यन देव ने किया है। दर्शक इस वीडियो के नीचे काफी कमेंट कर रहे हैं। अभी तक 1500 से ज्यादा कमेंट इस गाने पर आ चुके हैं। 

जानकारी के लिए बता दें कि रितेश पांडे का ये पहला भोजपुरी गाना नहीं है जिसे सुनने वाले पसंद कर रहे है। इससे पहले उन्होंने ‘याद कर जब तू कुंबर’ भी रिलीज हुआ था। इस गाने से रितेश का काफी नाम हुआ था। उनके करियर को उड़ान मिलने के पीछे यही गाना बताया जाता है। आज रितेश भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। 

रितेश का गाना कई प्लेटफॉर्म पर है मौजूद
रितेश का ये गाना यू-ट्यूब के साथ साथ कई दूसरे म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। ये गाना विंक, गाना, सावन, स्पॉटिफाई, आईट्यून्स, अमेजन, हंगामा, वाईटी म्यूजिक, केकेबॉक्स और Resso जैसी ऐप्स पर भी आप सुन सकते हैं।