प्रयागराज में घने कोहरे ने बढ़ाई गलन, मौसम विभाग जानिए क्या जताए आसार

Prayagraj Zone

प्रयागराज (www.arya-tv.com) प्रयागराज के लोग गलन भरी ठंड से कांप रहे हैं। कल तक तो दोपहर में सूर्य की किरणों से राहत थी अब आज देखना है कि धूप निकलेगी या फिर नहीं। ऐसा इसलिए कि बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह के साढ़े 10 बजे तक भी कोहरा पूरी तरह से छंटा नहीं था। ठंड से परेशान लोगों को अभी फिलहाल राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं नजर आ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि न्‍यूनतम तापमान में कमी के बाद अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में ठिठुर रहे लोग

दिसंबर के अंतिम दिनों से ठंड तेज है। अब तो सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। सुबह-शाम कोहरा छाया रहता है। इससे गलन भरी ठंड जेहन में चुभती जा रही है। मंगलवार की दोपहर गुनगुनी धूप से लोगों को राहत दी थी। बुधवार की सुबह से घना कोहरा छाया है। शहर में भी हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा था तो हाईवे व ग्रामीण इलाकों में तो पूछिए मत। देर तक मौसम छाया हुआ था।

प्रयागराज का तापमान

ऐसे मौसम में गरीबों की सबसे अधिक परेशानी है। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को रात बिताना कष्‍टकारी हो गया है। पिछला सोमवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन था। उस दिन का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेलिसयस रिकार्ड किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस है।

मौसम विज्ञानी ने कहा- अधिकतम पारा भी लुढ़केगा

मौसम विज्ञानी डा. शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि न्यूनतम के साथ अधिकतम पारा भी अब लुढ़केगा। वातावरण में ठंडक घुलेगी। दोपहर में गुनगुनी धूप लोगों को ठंड से राहत भी दे सकती है।

प्रतापगढ़ में भी घना कोहरा, छाए बादल

प्रतापगढ़ जनपद में भी बुधवार को घना कोहरा छाया रहा। कोहरे से गलन भी तेज है। कड़ाके की ठंड में आम जनजीवन प्रभावित है। सुबह घना घने कोहरे से आलू, सरसों, गेहूं की फसल ढंकी हुई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और कड़ाके की ठंड है। बुधवार को सुबह रेल ट्रैक और सड़क पर कोहरे का असर दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *