मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ‘मैं हूँ सरोजनी नगर’ पुस्तक का विमोचन : डॉ.राजेश्वर​ सिंह विधायक

Lucknow
  • सरोजनीनगर के विकास कार्यों का विस्तृत दस्तावेज है पुस्तक

लखनऊ। सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनके करकमलों से ‘मैं हूँ सरोजनी नगर’ पुस्तक का विमोचन कराया। यह पुस्तक सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और जनभागीदारी आधारित अभियानों का विस्तृत दस्तावेज है।

  • मुख्यमंत्री को पुस्तक की विषयवस्तु से कराया अवगत

इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री को पुस्तक की विषयवस्तु से अवगत कराते हुए बताया कि ‘मैं हूँ सरोजनी नगर’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि क्षेत्र की विकास यात्रा का जीवंत चित्रण है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, आधारभूत संरचना विकास, संस्कृति और सामाजिक सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का समग्र विवरण संकलित किया गया है।

  • सरोजनीनगर को आदर्श विकास मॉडल बनाने की झलक

पुस्तक में सरोजनीनगर को देश का आदर्श विकास मॉडल बनाने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न नवाचारों और जनकल्याणकारी पहलों का भी उल्लेख किया गया है। इनमें नेट जीरो सरोजनीनगर अभियान, तारा शक्ति केंद्र, सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग, रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा तथा आरबीएस डिजिटल इम्पावरमेंट सेंटर्स जैसी योजनाएं प्रमुख हैं, जिन्होंने क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान की है।

  • मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश ने बनाई नई पहचान

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, निवेश, आधारभूत संरचना, महिला सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी विकासोन्मुखी सोच, पारदर्शी प्रशासन और अपराध व भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति ने प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित किया है।

  • विकास और जनसेवा के संकल्प को मिली नई ऊर्जा

डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सरोजनीनगर परिवार के सहयोग से क्षेत्र लगातार विकास और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा पुस्तक का विमोचन किया जाना सरोजनीनगर की विकास यात्रा को नई पहचान और प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और आशीर्वाद से सरोजनीनगर विकास, सेवा और सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए एक समृद्ध, सक्षम और आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में स्थापित होगा।