वीडियो कांफ्रेंसिंग में अतीक-अशरफ हत्याकांड के आरोपी बोले- हम वकील करेंगे…हमें एक मौका दिया जाए

# ## Prayagraj Zone

(www.arya-tv.com) अतीक हत्याकांड के तीनों आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। तीनों आरोपी शूटर्स लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य ने कोर्ट से समय मांगा। कहा कि हम वकील करेंगे। हमें एक मौका दिया जाए। अब कोर्ट मामले में 16 अगस्त को सुनवाई करेगी। उसी दिन आरोप तय हो सकते हैं।

2 हजार पेज की चार्जशीट में सनी सिंह मास्टर माइंड
माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज के काल्विन अस्पताल में हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने 13 जुलाई 2023 को चार्जशीट दाखिल की थी।

2 हजार पन्ने की चार्जशीट और 56 पेज के आरोप पत्र में शूटर सनी सिंह को इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। सनी सिंह ने लवलेश तिवारी और अरुण मौर्या को साथ मिलाकर इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया था।

हालांकि 3 महीने चली जांच और पूछताछ में इस हत्याकांड के पीछे किसका हाथ था यह पता करने में SIT विफल रही है।

150 गवाहों की सूची, 70 CCTV फुटेज की सीडी कोर्ट को सौंपी गई
विशेष जांच दल ने अतीक और अशरफ हत्याकांड में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को 150 गवाहों की सूची और 70 CCTV फुटेज की सीडी कोर्ट को सौंपी है। अस्पताल से लेकर जिस होटल में तीनों ठहरे थे, वहां तक 70 CCTV कैमरों को खंगाला गया। उसकी फुटेज भी कोर्ट को सबूत के तौर पर सीडी में दी गई है। गवाहों में 21 पुलिसकर्मी, 15 मेडिकल स्टाफ, 8 मीडियाकर्मी और अन्य जन सामान्य लोग शामिल थे।

आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां पेशी होंगी
इस चर्चित हत्याकांड के तीनों आरोपियों सनी सिंह, अरुण मौर्य और लवलेश तिवारी को विशेष जांच दल प्रयागराज के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौतम की अदालत में गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाएगा।

कोर्ट ने 13 जुलाई को आरोप पत्र के साथ संलग्न 2 हजार पेज को केस डायरी, FIR कॉपी, नक्शा नजरी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चालान, फोटो, परीक्षण रिपोर्ट सहित अन्य दस्तावेजों का अवलोकन किया था। इसके बाद कोर्ट ने कहा कि अपराध का संज्ञान लिए जाने के पर्याप्त आधार हैं। कोर्ट आज इस केस में अपना फैसला सुनाएगा।