यूपी में चाय को लेकर BJP विधायक और ADO पंचायत की तीखी नोकझोंक, मुख्यमंत्री तक जाएगा मामला?

हापुड़ में सरकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में चाय परोसने को लेकर हापुड़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विजयपाल आढ़ती और पंचायत सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) बिशन सक्सेना के बीच शुक्रवार को तीखी नोकझोंक हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. विवाद तब शुरू हुआ जब एडीओ बिशन सक्सेना ने कथित तौर पर चाय की व्यवस्था […]

Continue Reading

यूपी में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का कहर, 22 लोगों की हुई मौत, CM योगी ने किया मदद का ऐलान

उत्तर प्रदेश में बुधवार को अचानक बदले मौसम ने कहर बरपा दिया. तेज आँधी, तूफान और आकाशीय बिजली की चपेट में आकर प्रदेश के कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है. राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, 10 अप्रैल को राज्य में 22 लोगों की मौत हुई, जबकि 45 पशुओं की भी जान […]

Continue Reading

आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर CM योगी सख्त, अफसरों को दिए राहत पहुंचाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश में बीते दिनों तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जन-धन का बड़ा नुकसान हुआ है. कई जिलों में पेड़ और दीवार गिरने से लोगों की जान चली गई, वहीं खेतों में खड़ी फसलें भी तबाह हो गईं. इस आपदा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार प्रभावित लोगों की मदद के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री […]

Continue Reading

अवैध होर्डिंग्स पर सीएम योगी का सख्त रुख, कहा- ‘पूरे प्रदेश में हटाए जाएं, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड लगाएं’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कई बड़े निर्देश दिए. उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश के शहरी परिवहन को आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और आम जनता के लिए अधिक सुविधाजनक बनाया जाए. इसके तहत मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि निजी ई-बस संचालकों को भी सिटी बस […]

Continue Reading

राम मंदिर समेत यूपी के 10-15 जिलों में आया धमकी भरा ई-मेल, कहा- बढ़ा लो सुरक्षा

उत्तर प्रदेश के 10-15 जिलों में जिलाधिकारियों के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी आई है. इन जिलों के अलावा अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट को भी धमकी भरा मेल आया है. राम मंदिर ट्रस्ट को आए ई-मेल में कहा गया है कि सुरक्षा बढ़ा लो… इसमें कहा गया कि अगर ऐसा नहीं होगा तो राम मंदिर […]

Continue Reading

यूपी में जल परिवहन को मिलेगा नया विस्तार, योगी सरकार इस योजना पर कर रही काम

उत्तर प्रदेश में जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से व्यापक योजना पर काम कर रही है. राज्य की गंगा, यमुना, सरयू जैसी सदानीरा नदियों के कारण यहां जलमार्ग की असीम संभावनाएं हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का गठन किया गया […]

Continue Reading

‘मैदान तैयार, कोई माई का लाल..’, सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने करणी सेना को दी खुली चुनौती

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है. आगरा में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने करणी सेना को चेतावनी देते हुए कहा कि 19 अप्रैल को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा आ रहे हैं, जिसके बाद लड़ाई का मैदान तैयार होगा और दो-दो हाथ होंगे. […]

Continue Reading

वाराणसी रेप केस: यूपी के 100 से अधिक होटल और हुक्का बार पर छापेमारी, कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पिछले दिनों हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मद्देनजर पुलिस ने बुधवार को 100 से अधिक होटल और हुक्का बार में छापेमारी कर संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने बताया कि पिछले दिनों हुई घटना में यह […]

Continue Reading

BJP नेताओं का अवैध कब्जा, बुलडोजर एक्शन से पहले बीजेपी विधायक समर्थकों के साथ धरने पर बैठे

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जिला प्रशासन ने मंडी समिति में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जों को ध्वस्त करने के लिए बुधवार को बुलडोजर एक्शन प्लान किया, लेकिन अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलने की सूचना मिलते ही भाजपा के शहर विधायक रितेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और धरना देकर बैठ गए. उन्होंने अधिकारियों पर […]

Continue Reading

यूपी में ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ से बदल रही स्कूलों की तस्वीर, देखें क्या कहते हैं आंकड़े

 उत्तर प्रदेश में वर्ष 2018 में ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ की शुरुआत के बाद से विद्यालयों में बड़े सुधार देखने को मिले हैं. बुधवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी. बयान के मुताबिक, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में शुरू की गई योजना का उद्देशय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प […]

Continue Reading