केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को एक अज्ञात व्यक्ति से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। अधिकारी ने बताया कि कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री चौधरी को बृहस्पतिवार को एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा फोन आया, जिसके बाद उनकी सुरक्षा […]

Continue Reading

हज-2026: पासपोर्ट जमा करने की बाध्यता खत्म, यात्रा को लेकर नई गाइडलाइन जारी, फ्लाइट बुकिंग के लिए पोर्टल सुविधा

 हज-2026 पर जाने वाले यात्रियों की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सर्कुलर-34 जारी कर नई गाइडलाइन लागू की है। उप्र. राज्य हज समिति के सचिव/कार्यपालक अधिकारी एसपी तिवारी ने बताया कि इस बार पासपोर्ट पहले से जमा करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। यात्री […]

Continue Reading

असम चुनाव : भाजपा ने जारी की 88 उम्मीदवारों की List, मुख्यमंत्री शर्मा लड़ेंगे जलुकबारी से चुनाव

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी, जिसमें जलुकबारी सीट से मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा का नाम भी शामिल है। पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व नेता प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। बोरदोलोई बुधवार को शर्मा […]

Continue Reading

चीन में भारत के अगले राजदूत विक्रम दोराईस्वामी, MEA ने की नियुक्ति की घोषणा, शीघ्र संभालेंगे जिम्मेदारी

दिल्ली। अनुभवी राजनयिक विक्रम दोराईस्वामी को बृहस्पतिवार को चीन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया। 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी दोराईस्वामी इस समय ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत हैं। पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चार वर्ष से अधिक समय तक बने रहे गतिरोध के दौरान भारत एवं […]

Continue Reading

केरल विधानसभा चुनाव : भाजपा ने दूसरी और कांग्रेस ने पहली सूची की जारी, जानिए किसे कहा मिला मौका

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची बृहस्पतिवार को जारी की, जिसमें अरनमुला सीट से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने नट्टिला सीट से सी.सी. मुकंदन को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा […]

Continue Reading

Lok Sabha Suspension: लोकसभा से 8 विपक्षी सदस्यों का निलंबन समाप्त, किरण रिजिजू ने रखा प्रस्ताव, सर्वदलीय बैठक में फैसला

दिल्ली। लोकसभा ने मंगलवार को उन आठ विपक्षी सदस्यों का निलंबन रद्द कर दिया जिन्हें संसद के बजट सत्र के पहले चरण में सदन की अवमानना के मामले में निलंबित किया गया था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सभी दलों के नेताओं की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें आठ विपक्षी सदस्यों का निलंबन वापस […]

Continue Reading

दिल्ली के पालम में आवासीय इमारत में लगी आग: दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर मौजदू, फंसे लोगों को बचाया गया

दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक आवासीय इमारत में आग लग गई, जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया गया। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए दमकल के 30 वाहन मौके पर भेजे गए, हताहतों के बारे […]

Continue Reading

48 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में आखिर हुआ इंसाफ… जीवित बचे एकमात्र अभियुक्त को जाना होगा जेल

लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने लगभग 48 साल पुराने दोहरे हत्याकांड मामले में एकमात्र बचे जीवित अभियुक्त की अपील को खारिज कर दिया है। उक्त अभियुक्त जमानत पर है जिसे न्यायालय ने दो सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। यह निर्णय न्यायमूर्ति रजनीश कुमारऔर न्यायमूर्ति जफीर अहमद की खंडपीठ ने अवध नारायण […]

Continue Reading

खाद्य कारोबारियों के लिए खुशखबरीः FSSAI ने बदले नियम, अब हर साल नवीनीकरण का झंझट खत्म

खाद्य कारोबारियों, स्ट्रीट फूड विक्रेताओं और छोटे व्यापारियों को राहत देते हुए खाद्य लाइसेंस और पंजीकरण के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। नए प्रावधानों के तहत अब हर साल खाद्य लाइसेंस का नवीनीकरण कराना अनिवार्य नहीं होगा। नियमों का गजट प्रकाशन हो चुका है और इन्हें एक अप्रैल से लागू किया जाएगा। नए […]

Continue Reading

विकसित दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर बनेगा लखनऊ-NCR -बोली मेयर सुषमा खर्कवाल

नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोधी रोड में “विकसित दिल्ली 2047” विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम द ब्रिक्स एसोसिएशन ऑफ सिटीज एंड म्युनिसिपालिटीज तथा ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट ने आयोजित किया। सम्मेलन में ब्रिक्स देशों से आए महापौरों, प्रतिनिधियों, शहरी विकास विशेषज्ञों, पत्रकारों ने […]

Continue Reading