राजपाल यादव नीलामी से कैसे बचा सकते हैं अपनी संपत्ति? 9 सितंबर से पहले करना होगा ये काम

# ## Fashion/ Entertainment

यूपी के शाहजहांपुर से ताल्लुक रखने वाले फिल्म अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले के बाद एक और दूसरे मामले को लेकर विवादों में आ गए हैं. उनके परिवार पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का 16 करोड़ 61 लाख 64 हजार 638 रुपये का बकाया होने के मामले में वसूली की कार्रवाई तेज हो गई है. बैंक के अधिकारियों ने शाहजहांपुर जिले में स्थित बंडा व खिरनी बाग की संपत्तियों पर नीलामी का नोटिस चिपका दिया है. बैंक की मुंबई शाखा का बकाया ऋण वसूलने के लिए मुंबई के ऋण वसूली न्यायाधिकरण (DRT) के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई की जा रही है.

बैंक के अनुसार अभिनेता राजपाल यादव, उनकी पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी देवी के नाम पर 16 करोड़ 61 लाख रुपये से अधिक की देनदारी लंबित है. हालांकि, राजपाल के पास अपनी इन संपत्तियों को नीलामी से बचाने का एक आखिरी मौका है. दरअसल, 9 सितंबर को उनकी संपत्ति को नीलाम करने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी. ऐसे में अगर वो इस डेट से पहले पैसे लौटा देते हैं, तो नीलामी की प्रक्रिया रुक सकती है.

नीलाम की जा रही संपत्तियों की कीमत

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (शाहजहांपुर शाखा) के लीगल एडवाइजर एडवोकेट सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि पुवायां तहसील क्षेत्र के बंडा स्थित गाटा संख्या 1410, 1411, 1412 एवं 1413 की भूमि और उस पर बने भवन को नीलामी के लिए सूचीबद्ध किया गया है. इस संपत्ति का आरक्षित मूल्य 3 करोड़ 10 लाख रुपये निर्धारित किया गया है. नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक लोगों को 31 लाख रुपये बतौर बयाना राशि जमा करनी होगी.