कांग्रेस नेता फजल हुसैन के बेटे का होटल में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

# ## Kanpur Zone

कानपुर। कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र के अमन पैराडाइस होटल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कांग्रेस नेता फजल हुसैन के बेटे गयास हुसैन का शव होटल के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला है। गयास हुसैन पेशे से इंजीनियर थे। होटल संचालकों ने शव देखते ही तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने घटना को हत्या बताते हुए आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का मामला बनाने की कोशिश की गई है। रहमानी मार्केट, तलाक महल का निवासी गयास हुसैन। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पड़ताल कर रही है।फॉरेंसिक टीम ने कमरे से सबूत जुटाए हैं और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का।  जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि गयास हुसैन की मौत कैसे हुई। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।