बरेली में बेहोशी की हालत में मिली नव विवाहिता:जलाकर मारने का प्रयास

# ## Bareilly Zone

(www.arya-tv.com) बरेली के फतेहगंज वेस्ट थाना क्षेत्र में एक विवाहिता बेहोशी की हालत में मिली है। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। महिला पुलिस की मदद से बेहोशी की हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, और उपचार शुरू करा दिया। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।यह घटना फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र की है।

बेहोश हालत में मिली

सड़क किनारे बेहोशी की हालत में महिला मिली, जिसे जलाकर मारने का प्रयास किया गया। सड़क पर आते जाते जब राहगीरों ने महिला को देखा तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। डायल 112 की पुलिस के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस आनन-फानन में पीड़िता को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, और उसे भर्ती कराया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जांच के निर्देश दिए हैं। पहले पुलिस प्रयास कर रही है कि महिला का नाम और पता चल सके।

लिखकर बताया नाम

इसके बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ाई जा सके। अस्पताल में महिला ने अपना नाम और गांव का नाम पुलिस को लिख कर दिया। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि कि महिला नव विवाहिता है। जिसकी पहचान हो चुकी है और यह भी जांच में पता चला है कि 22 तारीख को ही शादी हुई थी। मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के लोगों से संपर्क किया गया है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। नव विवाहिता भमोरा क्षेत्र से सटे गांव की रहने वाली है।