अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. अमेरिकी एयर फोर्स ने ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के ठिकानों पर पिन-पॉइंट बमबारी की है. हॉर्मुज से लेकर तेहरान तक, ईरान के कई रणनीतिक लोकेशंस को निशाना बनाया गया. इन हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम साइट्स, रडार सिस्टम, समुद्री सैन्य बेस, और महत्वपूर्ण संचार केंद्र तबाह हुए हैं.
