आदर जैन अपनी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के साथ आए नजर, लोगों ने किया ट्रोल, कहा-सस्ता रणबीर कपूर

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) बॉलीवुड अभिनेता आदर जैन और अभिनेत्री तारा सुतारिया फिल्मों के अलावा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता है। तारा सुतारिया और आदर जैन को हाल ही में फिर से साथ में स्पॉट किया गया है, लेकिन इस बार आदर जैन को बहुत से लोगों ने ट्रोल कर दिया है और उन्हें सस्ता रणबीर कपूर बता रहे हैं।

दरअसल क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड के कपूर परिवार ने अपने घर एक पार्टी रखी। इस पार्टी में कई सितारों ने हिस्सा लिया। जिसमें आदर जैन गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के साथ पहुंचे। इस दौरान तारा सुतारिया और आदर जैन के वीडियो को सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में तारा सुतारिया व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखीं।

वहीं, आदर जैन ने प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट पैंट पहनी हुई थी। इस वीडियो जहां तारा सुतारिया और आदर जैन के फैंस ने पसंद किया तो वहीं बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स आदर जैन को ट्रोल करने लगे। vipulsharma408_ नाम के यूजर ने तारा सुतारिया और आदर जैन के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि सस्ता रणबीर कपूर। inzaidx नाम के यूजर ने अपने कमेंट में लिखा कि स्नैपडील का रणबीर कपूर।

इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर आदर जैन को ट्रोल किया है। आपको बता दें कि तारा सुतारिया और आदर जैन ने हाल ही में अपने रिश्ते को ऑफिशनल किया है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं।

अब खबर है कि तारा सुतारिया और आदर जैन जल्द शादी कर सकते हैं। बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के अनुसार आदर और तारा गोवा गए थे, जहां पर उन्होंने तय किया था कि दोनों जल्द शादी करेंगे। सूत्रों की मानें तो दोनों रणबीर कपूर की शादी से पहले शादी कर सकते हैं। तारा सुतारिया और आदर जैन दोनों की बॉलीवुड के नए कलाकारों में से एक हैं।