रूसी हमले में मारियुपोल के 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, पूर्वी यूक्रेन में फिर छिड़ सकती है जंग

# ## International

(www.arya-tv.com)रूस यूक्रेन जंग को जल्द ही 50 दिन पूरे होने वाले हैं। बीता कुछ वक्त यूक्रेन के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं। उसके कई शहर पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। मारियुपोल सबसे ज्यादा तबाही झेलने वाले शहरों की फेहरिस्त में शामिल है। इस शहर के मेयर वादिम बॉयचेंको का कहना है कि रूसी हमले की वजह से 10 हजार से ज्यादा नागरिकों की मौत हुई है।

यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में एक बार फिर नए सिरे से लड़ाई शुरू हो सकती है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, रूस और यूक्रेन दोनों की सेनाएं पूर्वी हिस्से में जुट रही हैं। आने वाले खतरे की आहट को भांपकर हजारों नागरिकों ने इस इलाके को छोड़ दिया है।

जंग के बड़े अपडेट्स…

  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कीव का दौरा नहीं करेंगे। उनके प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।
  • पोलिश पीएम का कहना है कि यूरोपियन यूनियन ने रूस के खिलाफ जो बैन लगाएं हैं वो बहुत कमजोर हैं।
  • यूक्रेन का कहना है कि उसने पूर्व राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको की सरकार में काम करने वाले रूसी एजेंट को हिरासत में लिया है।
  • यूक्रेन के जनरल स्टाफ का कहना है कि रूसी सैनिकों यूक्रेन में आगे बढ़ने की असफल कर रहे हैं।
  • रूसी सैनिकों ने जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट को 18.3 बिलियन का नुकसान पहुंचाया।

    फ्रांस 6 रूसी डिप्लोमैट्स को निकाला
    फ्रांस ने बड़ा एक्शन लेते हुए रूस के 6 डिप्लोमैट्स को बाहर निकाल दिया है। फ्रांसीसी सरकार का कहना है कि लंबी जांच के बाद वो 6 रूसी एजेंट को निकाल रहा है। ये लोग डिप्लोमैटिक कवर की आड़ में फ्रांसीसी हितों को कमजोर कर रहे थे। हालांकि, इससे ज्यादा कोई डिटेल नहीं दी गई।

    • युद्ध छिड़ने के वक्त 2.65 लाख यूक्रेनी महिलाएं गर्भवती थीं। इनमें से 80 हजार बच्चों का जन्म अगले तीन महीने में होना है। हालात यह है कि गर्भवतियों को ठंडे, जर्जर बेसमेंट या भीड़ भरे सब-वे स्टेशनों पर डिलीवरी के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

    रूस ने बीते रोज खार्किव पर 66 बार हमले किए हैं। इन हमलों में एक बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 14 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक जंग में अब तक 183 यूक्रेनी बच्चों की मौत हो गई है और 342 बच्चे घायल हो गए हैं।