दिल्ली। दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों में सोमवार तड़के भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम बेहद ठंडा हो गया। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘रेड’ अलर्ट जारी किया। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की चेतावनी दी है।
सुबह 5:30 बजे तक सफदरजंग में 40 मिमी बारिश
बारिश से राजधानी में मौसम ठंडा हो गया लेकिन कई इलाकों में जलभराव हो गया। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े पांच बजे तक 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि दिल्ली हवाई अड्डे पर 30 मिलीमीटर बारिश हुई।
60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की चेतावनी
मौसम विभाग ने सुबह 9 बजे तक दिल्ली में गरज के साथ तूफान, बिजली कड़कने, 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं चलने और 15 मिलीमीटर प्रति घंटे से अधिक भारी बारिश होने की चेतावनी देते हुए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है। आर के पुरम, कर्तव्य पथ और मध्य, दक्षिण-पूर्वी तथा पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई।
कई इलाकों में बारिश, सड़कों पर जलभराव
राजधानी के आरके पुरम, कर्तव्य पथ और मध्य, दक्षिण-पूर्वी तथा पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। बारिश से जहां मौसम सुहावना और ठंडा हुआ, वहीं जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
दिल्ली के बाद यूपी में भी बारिश को दौर
दिल्ली में बारिश के बीच उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो पश्चिमी यूपी में मौसम ज्यादातर शुष्क बना रहा। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक-दो जिलों में बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, पश्चिमी यूपी में भी मौसम ड्राई बना रहा। जबकि, पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी यूपी के 1-2 जिलों में बहुत हल्की बारिश हुई।
सहारनपुर से बिजनौर तक हल्की बारिश के आसार
आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बिजनौर जिलों में 1-2 स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, वहीं ज्यादातर इलाकों में मौसम ड्राई बना रहेगा।
अलीगढ़ में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद
बारिश के चलते अलीगढ़ में कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों को स्कूल से संबंधित आधिकारिक निर्देशों पर ध्यान देना चाहिए। मौसम की स्थिति के अनुसार स्थानीय स्तर पर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
