(www.arya-tv.com) महापर्व छठ को लेकर पूरे यूपी में उत्साह है। वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर में घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। छठी व्रतियों और श्रद्धालुओं ने गुरुवार को पूजा-पाठ करके व्रती महिलाओं ने उगते (उदीयमान) भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। अर्घ्य देकर महिलाएं परिवार के मंगल की कामना कीं। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाला सूर्योपासना का पर्व छठ संपन्न हो गया।
काशी के 84 घाटों और अन्य घाटों पर 5 लाख से ज्यादा व्रती महिलाएं पूजा-पाठ में जुटीं। लखनऊ के गोमतीघाट पर 11 लाख से अधिक महिलाओं ने अर्घ्य दिया। गोरखपुर, सहारनपुर और प्रयागराज के संगमघाट पर भी आस्था में सराबोर व्रती महिलाएं पूजन करने पहुंची।
तकरीबन प्रदेश के सभी शहरों में प्रशासन ने सुरक्षा के लिए इंतजाम किए गए। पूरी रात छठ घाट छठी मैया के गीतों से गूंजते रहे। इस साल छठ महापर्व की शुरुआत 8 नवंबर से हुई है। 11 नवंबर को इसका चौथा दिन है। इस दिन उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन हुआ।