बरेली के किला थाना क्षेत्र स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह से चोरी के मामले में बंद एक किशोर फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर उसकी तलाश शुरू की गई। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चला। सहायक अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने सुरक्षा में तैनात तीन कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सहायक अधीक्षक ने पुलिस को बताया कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदपुर चौधरी निवासी किशोर को न्याय बोर्ड के आदेश पर 14 अक्टूबर से राजकीय संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। वह इज्जतनगर थाने में दर्ज चोरी के मामले में यहां लाया गया था। किशोर की सुरक्षा के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
19 अक्टूबर को किशोर के संप्रेक्षण गृह से फरार होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसकी तलाश के लिए सुरक्षा कर्मचारियों को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित स्थानों पर भेजा गया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।सहायक अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मद वारिस, होमगार्ड फुलेंद्र और होमगार्ड कुंवर सैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सुरक्षा ड्यूटी पर थे तीन कर्मचारी
किशोर की सुरक्षा की जिम्मेदारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहम्मद वारिस और होमगार्ड फुलेंद्र व कुंवर सैन को सौंपी गई थी। 19 अक्टूबर को किशोर के फरार होने की जानकारी सामने आने के बाद सहायक अधीक्षक ने पुलिस से शिकायत की। इसके आधार पर तीनों कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोर को14 अक्टूबर को राजकीय संप्रेक्षण गृह में दाखिल कराया गया था। वह चोरी के मामले में यहां निरुद्ध था। पांच दिन बाद उसके फरार होने की जानकारी सामने आई।
