(www.arya-tv.com) बिग बॉस अपने कंटेस्टेंट की हरकतों की वजह से चर्चा के चरम पर है। घर के सदस्यों के झगड़े और पब्लिसिटी स्टंट दर्शकों में भी उत्सुकता बनाए रख रहे हैं। इन सबके बीच एक बार फिर से एक सदस्य को रोते देखा गया। देवोलीना भट्टाचार्य शो में फूट फूटकर रोते लगीं। देवोलीना भट्टाचार्य राखी सावंत से अपना दुख साझा करती नजर आईंं। उन्होंने कहा कि जिसके पिता नहीं होेते उसे सब सताते हैं। समाज में उनकी इज्जत नहीं की जाती और लोग उनसे गलत तरीके से व्यवहार करते हैं।
देवोलीना ने बचपन के मुसीबतों से भरे समय को याद करते हुए कहा कि वह 11 साल की थीं जब उनके पिता का निधन हो गया था। वे तीन भाई बहन थे। घर चलाने का जिम्मा मां पर आ गया था। उनकी वे अकेले जॉब करती थीं और बच्चों की परवरिश भी। वहीं पिता के जाने के बाद से ही उनकी मां बीमार पड़ गई थीं और उन्हें दौरे पड़ने लगे थे। उस हालत में भी वे नौकरी पर जाया करती थीं।
देवोलीना ने एक दुखद घटना को याद करते हुए बताया कि उनकी मां काम पर चली गई थीं और छोटा भाई मैदान में दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी एक दोस्त साइकिल से गिर पड़ा। दूसरे दोस्त ने इसका इल्जाम देवोलीना के भाई पर लगा दिया। उस बच्चे की मौसी ने बिना पूछे और जांचे देवोलीना के भाई को दो जोरदार थप्पड़ मार लगा दिए। वह कहती हैं कि हमारे साथ ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पीठ पर कोई बोलने वाला नहीं थी। इस घटना को याद कर वह काफी रोईं।