UPSC की तैयारी करने वालो के लिए बड़ी खबर  आज से करे PCS के 400 पदों पर आवेदन  

## Education Prayagraj Zone UP

(www.arya-tv.com) सम्मिलित राज्य अवर/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2021 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) परीक्षा-2021 के लिए ऑनलाइन विज्ञापन पांच फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयेाग (यूपीपीएससी) शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन जारी कर देगा।

बिहार में अब रविवार को भी होगी जमीन और मकानों की रजिस्ट्री, जानें क्या है पूरा मामला

ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि दो मार्च और ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि पांच मार्च निर्धारित की गई है।

पीसीएस एवं एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा 2021 आयोग के कैलेंडर में 13 जून को प्रस्तावित है। आयोग को पीसीएस के तकरीबन 400 पदों का अधियाचन मिल चुका है। वहीं, एसीएफ के एक और आरएफओ के 15 पदों अधियाचन अब तक मिला है। रिक्तयों की संख्या परिस्थितियों एवं आवश्यकतानुसार घट-बढ़ भी सकती है।