मानवेंद्र थामेंगे कांग्रेस का दामन

National

(AryaTv : Lucknow) Hema Singh

राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे विधायक मानवेंद्र सिंह अपनी पत्नी चित्रा सिंह के साथ बुधवार को कांग्रेस में शामिल होंगे।

वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र ने कुछ दिन पहले ही बीजेपी से नातातोड़ लिया था।

उन्होंने राजस्थान में बीजेपी की वसुंधरा राजे सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा भी खोल रखा है।

इस खबर की पुष्टि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने की है।
जसवंत सिंह को बीजेपी ने 2014 के आम चुनाव में लोकसभा टिकट देने से इनकार कर दिया था।

पार्टीके इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ जसवंत सिंह विद्रोही बन गए थे और उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। जिसमे

जसवंत सिंह चुनाव हार गए थे।