चौरी चौरा कांड़ के जानिए कितने साल होने वाले है पूरे कहो मनाया जायेगा महोत्सव

Gorakhpur Zone

गोरखपुर (www.arya-tv.com) चौरी-चौरा कांड को 100 साल पूरे होने वाले हैं और पूरे प्रदेश में शताब्दी महोत्सव मनाने की तैयारी चल रही है। महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम के चौरी चौरा शहीद स्मारक के पास होगा। इस महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं बनायी जा रही हैं, इसी क्रम में गोरखपुर जिला प्रशासन ने महोत्सव में एक विश्व रिकार्ड बनाने का भी निर्णय लिया है। यह रिकार्ड एक तय समय में हजारों लाेगों द्वारा ‘वंदे मातरम’ बोलने का होगा। निर्धारित समय सीमा में अब तक 20 हजार लोगों द्वारा ‘वंदे मातरम’ बोलने का रिकार्ड है। प्रशासन ने इस बार 30 हजार से अधिक लोगों को इस मुहिम में शामिल करने की योजना बनाई है। इसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा देने वाले चौरी चौरा कांड को इतिहास में पर्याप्त सम्मान न मिलने को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इस महोत्सव के जरिए प्रदेश सरकार इस कांड से जुड़े असल तथ्यों से पूरे देश को अवगत कराने की दिशा में काम कर रही है। इसी को देखते हुए पूरे प्रदेश में यह आयोजन होने वाला है। संस्कृति मंत्रालय के साथ मिलकर जिला प्रशासन एक विश्व रिकार्ड बनाने की योजना पर काम कर रहा था। वंदे मातरम के साथ ही करीब 11 किलोमीटर लंबे कैनवास पर पेंटिंग बनाने की भी योजना थी लेकिन फिलहाल वंदे मातरम वाली योजना पर फोकस किया जा रहा है।

विश्व रिकार्ड बनाने के लिए प्रशासन की ओर से एक वेबसाइट बनाई जाएगी। 24 घंटा या 48 घंटे का जो भी समय निर्धारित होगा, उस बीच ‘वंदे मातरम’ बोल कर लोगों को उसकी वीडियो बनानी होगी। फिर उसे दी गई वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। आयोजन को लेकर प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार की योजना भी बनायी गई है।चौरी चौरा महोत्सव के अंतर्गत एक विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी है। यह एक निर्धारित समय में सर्वाधिक लोगों द्वारा ‘वंदे मातरम’ बोलने से जुड़ी है। अभी तक करीब 20 हजार लोगों द्वारा यह रिकार्ड बनाया गया है। यहां से 30 हजार लोगों को इस रिकार्ड के लिए जोड़ने की योजना है। आयोजन की तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी।