(www.arya-tv.com)देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 98 लाख के पार हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 29 हजार 961 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या अब 98 लाख 27 हजार 26 हो गई है। इनमें 3 लाख 58 हजार 66 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 93 लाख 23 हजार 792 लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 42 हजार 662 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है।
रिकवरी रेट बढ़ रहा
देश के 31 राज्य और केंद्र शासित राज्यों का रिकवरी रेट 90% से अधिक है। मतलब इन राज्यों में 90% से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा रिकवरी रेट आंध्र प्रदेश का है। यहां अब तक 98.6% मरीज ठीक हो चुके हैं। दूसरे नंबर पर ओडिशा है। यहां 98.5% लोग रिकवर हो चुके हैं। दादर एंड नागर हवेली में 98.4% और अरुणाचल प्रदेश में 98% मरीज रिकवर हो चुके हैं।
रिकवरी रेट में सबसे खराब स्थिति हिमाचल प्रदेश की है। यहां अब तक 82.3% लोग ही ठीक हो पाए हैं। रिकवरी के मामले में खराब परफॉर्मेंस वाले राज्यों में उत्तराखंड, मणिपुर और सिक्किम भी शामिल है।
डेथ रेट का एनालिसिस करें तो पंजाब की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां अब तक 3.2% मरीजों की मौत हो चुकी है। इस मामले में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। यहां अब तक 2.6%, सिक्किम में 2.2% लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा 20 राज्य और केंद्र शासित राज्य ऐसे हैं जहां, 1% से 1.8% डेथ रेट है। इस मामले में सबसे अच्छी स्थिति दादर एंड नागर हवेली, मिजोरम,अरुणाचल प्रदेश समेत 12 राज्य और केंद्र शासित राज्यों की है। यहां डेथ रेट 1% से भी कम है।