लखनऊ की घटना: प्राॅपर्टी डीलर ने पार्टनर को गोली मारी; घायल को ट्रामा सेंटर भेजा गया

Lucknow

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह पीजीआई थाना क्षेत्र में गोली चलने से एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। युवक एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ पार्टनर है।

बताया जा रहा है कि सेक्टर 14 में दुर्गेश कुमार घर पर थे। उसी समय स्काॅर्पियो सवार कुछ लोग उनके घर पर पहुंचे। जांच में पता चला है कि सभी एक-दूसरे को पहचानते थे। अचानक गोली चलने के बाद स्काॅर्पियो सवार बदमाश फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, स्काॅर्पियो सवार दुर्गेश के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। किसी जमीन को लेकर लेन-देन का विवाद दोनों में था। इसी को लेकर जब सुबह स्काॅर्पियो सवार बदमाश दुर्गेश के घर पहुंचे तो पहले ऊपर घर में गए। फिर जब नीचे उतरे तो किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद बदमाशों ने दुर्गेश को गोली मार दी। मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है।