दुष्कर्म के बाद 9 साल की बच्ची की हत्या; खून से लथपथ गांव के बाहर मिला शव

UP

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मामला थाना यमुनापार के देहरुआ गांव का है। बच्ची सोमवार की शाम दुकान पर सामान लेने गई थी। जहां से वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन की। जब कोई सुराग हाथ नहीं लगा तो रात में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई। मंगलवार सुबह गांव के पास खेत में बच्ची का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।

8 साल की सहेली के साथ दुकान गई थी बच्ची

गांव देहरुआ की रहने वाली 9 साल की बच्ची सोमवार की शाम अपनी 8 साल की सहेली के साथ गांव के ही दुकान पर समान लेने गई थी। जिसके बाद जब वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की। मगर उसका कहीं पता नहीं चला तो रात 12 बजे के आसपास यमुनापार थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भी खोजबीन शुरू कर दी, मगर कोई सुराग नहीं लगा।