निसर्ग तूफान को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताई चिंता

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) चक्रवाती तूफान निसर्ग बुधवार को महाराष्ट्र के तट से टकराएगा। तबाही के मद्देनजर मुंबई और गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि यह गंभीर रूप धारण कर सकता है। सरकार ने लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की है। इस बीच, देर शाम से महाराष्ट्र में भारी बारिश भी शुरू हो गई।

वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी वीडियो और फोटो जारी कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कह रहे हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने बीएमसी द्वारा चक्रवात पर जारी सावधानियों का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। उन्होंने यह भी बताया है कि मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा मुंबई में ही हैं और उन्हें उनकी चिंता हो रही है।

प्रियंका लिखती हैं कि चक्रवात तूफान निसर्ग मुंबई पहुंचने वाला है। मेरा प्यारा शहर जहां 20 मिलियन लोगों की आबादी के साथ मेरी मां और भाई भी रहते हैं। साल 1891 से मुंबई ने किसी भी चक्रवात का सामना नहीं किया है, और इस समय जब देश पहले से ही मुश्किलों से गुजर रहा है उसपर ये तूफान क्या नुकसान पहुंचाएगा, नहीं जानती। लग रहा है कि यह साल बहुत खराब जा रहा है। कृपया सभी लोग सावधानियां बरतें, गाइडलाइन्स को पूरी तरह फॉलो करें। घर पर सभी लोग सुरक्षित रहें।