हंदवाड़ा का बदला पूरा, हिजबुल का टॉप कमांडर ढेर

# ## National

आर्य टीवी डिस्क। भारतीय सेना ने हंदवाड़ा का बदला ले लिया है। इंडियन मुजाहिद्दीन के टॉप कमांडर रियाज नायकू को ढेर कर दिया गया है। इस हमले में रियाज समेत 2 अन्य आतंकी भी मारे गए हैं।

अवंतीपुरा में अपने अंकल के घर पर आतंकी छुपा था।नायकू के रूप में आर्मी को बड़ी सफलता मिली है।हिजबुल कमांडर नायकू नए लड़कों को गुमराह करता था। सेना ने हंदवाड़ा के बाद से 6 आतंकियों को मार गिराया है। हंदवाड़ा में 5 जवानों की शहादत हुई थी।

अब आतंकियों की भर्ती में कमी आएगी: जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी।

 सुरक्षा बलों ने आईडी से उड़ाया रियाज का घर।

12 लाख का इनामी था रियाज नायकू, वह ए प्लस प्लस आतंकी था।

 मौके से दो एके 47 राइफल और ग्रेनेड बरामद हुआ।

 दो आतंकियों के शव बरामद हुए हैं।

मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है।