सोएब किसका दामाद है जिसको बचाने में जुटी है महाराष्ट्र सरकार: साध्वी प्राची

## National UP

आर्य टीवी डेस्क। महाराष्ट्र में साधुओं की निर्मम हत्या पर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। शुरुआत में इस खबर को दबाने की कोशिश की गई लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रमुख मीडिया संस्थानों ने इस खबर को उठाया। तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं इसी बीच हिन्दुवादी नेता साध्वी प्राची ने इस घटना की निंदा की है।

साध्वी प्राची ने कहा कि पूरे हिन्दुस्तानवासियों का दिल व्यथित है अंदर से आक्रोशित है,क्योंकि महाराष्ट्र संतों की भूमि कही जाती है। संतों की भूमि पर दा साधुओं की निर्मम हत्या दुखी करती है। बावजूद इसके महाराष्ट्र का सीएम क्या बात करता है। 14 अप्रैल की घटना से लेकर 20 तारीख तक कुछ नहीं बोला और जब बोला तो कहा कि ये सब एक ही धर्म के लोग थे।

साध्वी ने कहा कि इस हमले में सोएब था वह किस धर्म से आता है। महाराष्ट्र सरकार उस वीडियो को देखे फिर बताए। उन्होंने कहा कि इस घटना पर बुद्धिजीवी चुप्पी साधे हुए हैं। ये हिन्दुस्तान संतों का देश है जो पूरे विश्व को आध्यात्म का ज्ञान देता है। उसमें आप बुद्धिजीवी चुप क्यों हैं।

साध्वी के तीन सवाल

  • 14 से लेकर 20 तक ठाकरे ने चुप्पी क्यों साधी।

  • वो सभी एक धर्म के नहीं हैं। सोएब किसका दामाद है जिसको बचाने में पूरी सरकार लगी है।

  • पुलिस ने संतों को भीड़ के हवाले क्यों कर दिया।