लखनऊ। राजधानी में अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए अहम खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने 4 व 5 नवंबर को नैमिष और वरुण विहार आवासीय योजन में भूखंडों की लॉटरी के जरिए किया जाएगा। दोनों योजनाओं में 24 सितंबर से भूखंडों की ऑनलाइन बुकिंग खोली गई थी। दोनों योजनाओं में प्लॉट की ऑनलाइन बुकिंग 24 सितंबर से शुरू हुई थी। खास बात यह है कि भूखंड पाने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा और दोनों योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य से सात से आठ गुना अधिक पंजीकरण हुए हैं।
नैमिष नगर में 1,673 प्लॉट के लिए कराया गया पंजीकरण
नैमिष नगर योजना के प्रथम चरण में ब्रह्म खंड और भूमि खंड में 1,673 भूखंडों का पंजीकरण खोला गया है।इसमें 72 वर्गमीटर से लेकर 450 वर्गमीटर तक के भूखंड शामिल हैं। ऑनलाइन बुकिंग शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोगों ने योजना में रुचि दिखाई।
वरुण विहार में 2,847 भूखंडों के लिए उमड़े आवेदक
आगरा एक्सप्रेस-वे स्थित वरुण विहार योजना के प्रथम चरण में काशी खंड और कैलाश खंड में 2,847 भूखंडों का पंजीकरण खोला गया था। इसमें 112.5 वर्ग मीटर से 450 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भूखंड बुक कराए गए।
सात से आठ गुना ज्यादा पंजीकरण, लॉटरी पर टिकी निगाहें
दोनों योजनाओं में लक्ष्य से सात से आठ गुना पंजीयन हुए हैं। अब 4 और 5 नवंबर को होने वाली लॉटरी से तय होगा कि किन आवेदकों को मनपसंद भूखंड मिल पाता है। लॉटरी के जरिए आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदकों का अपने आशियाने का सपना साकार होने की राह खुलेगी।
