आर्य टीवी डेस्क। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से मिलने के बाद कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद गुजरात में तूफान मच गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का कोरोना टेस्ट होगा।
अहमदाबाद में कांग्रेस विधायक को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। विजय रुपाणी क्वारंटाइन हो गए हैं। अहमदाबाद में कांग्रेस विधायक ने कई लोगों को संक्रमित किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है डीजीपी से मुलाकात की हैं। गुजरात के होम मिनिस्टर भी उनसे मिल चुके हैं।
विधायक ने 100 जमातियों को अस्पताल पहुंचाया है। इमरान खेड़ावाला अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर से मिले हैं। कांग्रेस के कई नेताओं से भी वह मिले हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम से मिले। इन सभी लोगों ने अपने आपको क्वॉरेंटाइन कर लिया है।