मुख्यमंत्री ने सुनी जनता दरबार लोगों की फरियाद

Gorakhpur Zone

(www.arya-tv.com)गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री का जनता दरबार लगा तो फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार को आयोजित जनता दरबार में सैकड़ों लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री एक-एक कर लोगों से मिलते रहे। सबकी समस्याएं सुनी तथा हर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद सीएम ने गोशाला में भ्रमण किया।