निगर निगम चुनाव में सत्येन्द्र कुमार 990 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे

Lucknow

नगर निगम कर्मचारी संघ के 18 सदस्य चुने गए

(Arya Tv) लखनऊ नगर निगम में शनिवार देर रात कर्मचारी संघ के परिणाम आने के बाद विजयी हुई कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे। प्रत्येक वर्ष यह चुनाव कराया जाता है जिसमें नगर निगम के कर्मचारी अपना भाग्य आजमाते हैं वह साल भर कर्मचारियों की समस्याओं को शासन—प्रशासन के आगे रखते हैं। इस चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष रहे आनन्द वर्मा 1000 मत पाकर पहले स्थान पर रहे और निवर्तमान प्रचार अधिकारी सत्येन्द्र कुमार 990 दूसरे स्थान पर रहे।

नगर निगम कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी सदस्य के लिए 32 उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें से 18 सदस्यों को चुना जाना है। रात पौने बारह बजे मतगणना खत्म हुई। अब चुनी गई कार्यकारणी अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों का चयन करेगी।

इन्हें इतने वोटों से मिली जीत

 हेमंत कुमार 777, अजरुन यादव 770, रामअचल 728, अनुज गुप्ता 415, शत्रोहन 478, मिर्जा इरशाद बेग 543, रेखा यादव 532, शमील इकलाख 845, राम चंद्र यादव 513, मनीष चंद्र पाल 611, विजय लक्ष्मी 609, आनंद वर्मा 1000, सत्येंद्र कुमार 990, जाकिर अली 468, मोहम्मद शमशाद 470, मोहम्मद शोएब 812, ओमप्रकाश उप्रेती 566, सुखदेव प्रसाद यादव 643