लखनऊ, 31 अगस्त। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर हाल ही में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
मकदूमपुर कैथी में उन्होंने ग्राम प्रधान मनोज लोधी की माताजी स्व. शांति देवी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, मोहित तिवारी, पार्षद के.एन. सिंह सहित संगठन पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्यजन मौजूद रहे।
ग्राम औरावा में वरिष्ठ पत्रकार प्रभात सिंह की धर्मपत्नी स्व. प्रियंका सिंह के निधन पर विधायक ने परिवार से भेंट की। इसी गांव में मनोज सिंह के पुत्र स्व. अनुज सिंह उर्फ शिंटू के निधन पर भी उन्होंने परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, मंडल महामंत्री प्रियम सिंह, पूर्व प्रधान अजय सिंह और पूर्व सभासद प्रत्याशी अनूप सिंह सज्जन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
ग्राम काकोहा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश रावत के बड़े भाई एवं रामचंद्र के पिता स्व. देशराज के निधन पर भी डॉ. राजेश्वर सिंह ने परिजनों से मुलाकात की।
