रहीमनगर पड़ियाना में कार्यकर्ता परिवार से आत्मीय संवाद, बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रोत्साहित

Lucknow
  • रहीमनगर पड़ियाना में कार्यकर्ता परिवार से आत्मीय संवाद, बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रोत्साहित

लखनऊ, 31 अगस्त। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रहीमनगर पड़ियाना के सेक्टर संयोजक प्रताप रावत एवं उनके परिवार से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार के बच्चों आयुष, दिव्यांशी और तन्वी से स्नेहपूर्वक संवाद किया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने बच्चों की पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें बेहतर शिक्षा हासिल कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सपनों को सही दिशा और अवसर देना परिवार एवं समाज की साझा जिम्मेदारी है।