- सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर दक्षिणी जोन में दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ
लखनऊ। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दक्षिणी जोन कार्यालय में पुलिस उपायुक्त मो. मुश्ताक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने तथा देश की एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता और देश की अखंडता के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया।
