सरोजनीनगर में 30 मीटर ऊंचा तिरंगा फहराकर शहीदों को नमन, डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा- राष्ट्र सर्वोपरि

Lucknow
  • सरोजनीनगर में 30 मीटर ऊंचा तिरंगा फहराकर शहीदों को नमन, डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा- राष्ट्र सर्वोपरि

लखनऊ, 31 अगस्त। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मकदूमपुर कैथी स्थित अविकल्प एस्टेट में सोमवार को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने 30 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया और देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों का सम्मान किया और 1947 में कश्मीर की रक्षा से लेकर कारगिल युद्ध तथा आतंकवाद के विरुद्ध भारतीय सेनाओं के अदम्य साहस को याद किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों खुदीराम बोस, भगत सिंह, राजगुरु, रामप्रसाद बिस्मिल और चंद्रशेखर आजाद के त्याग को भी नमन किया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि तिरंगा भारत के गौरवशाली अतीत, वर्तमान के कर्तव्य और उज्ज्वल भविष्य की आकांक्षाओं का प्रतीक है। राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ देश और समाज के लिए अपना योगदान देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।