रामलीला समिति के गठन को लेकर श्रीनगर रामलीला महोत्सव समिति ने जताई आपत्ति

Lucknow

(प्रिय प्रताप सिंह)22 अगस्त 2026 को शनिवार के दिन श्रीनगर रामलीला महोत्सव समिति की अति आवश्यक बैठक आयोजित कर प्रेस वार्ता की गई। समिति पदाधिकारियों ने नगर में रामलीला कमेटी के गठन को लेकर प्रकाशित समाचारों पर आपत्ति जताते हुए इसे निराधार और भ्रमित करने वाला बताया।

  • बिना सूचना समिति गठन का लगाया आरोप

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि गत वर्ष की श्रीनगर रामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष कृष्ण हरेंद्रपाल सिंह परमार द्वारा अभी तक किसी नई बैठक का आयोजन नहीं किया गया है और न ही नवीन समिति का गठन किया गया है। आरोप लगाया कि समिति के पदाधिकारियों को बिना सूचना दिए रामलीला की बैठक कर नई कार्यकारिणी घोषित करना निंदनीय है।

  • उच्च न्यायालय में मामला विचाराधीन

कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक पचौरी बिट्टू ने बताया कि रामलीला मंचन से संबंधित मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, जिसकी पैरवी समिति द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय एवं प्रशासन के आदेशों के अनुसार आगामी रामलीला आयोजन का प्रारूप तैयार किया जाएगा।

  • समाचार पत्रों से दी जाएगी सूचना

समिति ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2026 के आयोजन के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन नियमानुसार किया जाएगा। बैठक एवं कार्यकारिणी गठन से संबंधित जानकारी नगरवासियों को समाचार पत्रों के माध्यम से दी जाएगी।

  • बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में अध्यक्ष कृष्ण हरेंद्रपाल सिंह परमार, कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक पचौरी, जयजीव पाराशर, द्विजेंद्र विक्रम सिंह परमार, राजीव दुबे, रामतीर्थ सिंह चक, संजय सिंह परमार, कौशलेंद्र प्रताप सिंह राजा, सत्येंद्र गुप्ता, बबलू गुप्ता, कमलेंद्र उपाध्याय, ललित शर्मा, रोहित चतुर्वेदी, जसवंत सिंह जादौन, टीटू ठाकुर, लाल सिंह, शशांक जैन, अमित पाठक, प्रशांत शर्मा, अंकुश चौधरी, रवि जैन, श्याम पचौरी, बसंत उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।