- आदर्श इंटर कॉलेज और स्टेला मेरी स्कूल में विशेष मतदाता अभियान, नए मतदाताओं के पंजीकरण के साथ आधार कार्ड बनाने की सुविधा
लखनऊ। युवाओं को लोकतंत्र की मुख्यधारा से जोड़ने और पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के उद्देश्य से आदर्श इंटर कॉलेज, सेक्टर-एच और स्टेला मेरी स्कूल में विशेष मतदाता अभियान के तहत शिविर लगाए गए। आदर्श इंटर कॉलेज में बीएलओ एनबी पंत, बबलू, नेकराम, गिरीश और राकेश कुमार ने मतदाता पंजीकरण के लिए लोगों को जागरूक किया।
शिविर में युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और नाम दर्ज न होने पर पंजीकरण कराने की अपील की गई। वहीं, आधार कार्ड से वंचित लोगों की सुविधा के लिए पुष्पेंद्र सिंह की ओर से आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान वार्ड विद्यावती तृतीय के भाजपा अध्यक्ष सुनील शर्मा मौजूद रहे।

स्टेला मेरी स्कूल में सेक्टर संयोजक विजय तिवारी, बूथ अध्यक्ष सोनू शर्मा तथा बीएलओ अनिल कुमार राम, मनोज कुमार, शर्मा देवी, निधि शर्मा और विवेकानंद ने अभियान में सहभागिता की। यहां भी वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा उपस्थित रहे। निर्वाचन विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 और 24 अक्टूबर 2026 को विशेष अभियान की तिथियां तय की गई थीं। अभियान का उद्देश्य पात्र युवाओं को मतदाता सूची में शामिल कराना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
