‘समुद्र भी डकार लेता है…’ जूहु और दादर बीच पर फैले प्लास्टिक कचरे पर बोले ‘धुरंधर’ एक्टर

# ## Fashion/ Entertainment

राकेश बेदी ने जल प्रदूषण को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है और उन्होंने एक एग्जांपल देकर समझाया है कि कैसे जब इंसान कचरा फैलाते हैं तो इससे प्रकृति को नुकसान होता है और जब नेचर रिएक्ट करता है तो वो कचरा कैसे हमें ही वापस मिलता है. उन्होंने एक वीडियो के जरिए न सिर्फ जल प्रदूषण पर बात की है, बल्कि मुंबई के जुहू और दादर बीच पर हाल ही में जमा हुए प्लास्टिक के कचरे का जिक्र भी किया है.समुद्र में प्लास्टिक का कचरा इतना बड़ चुका है कि ये समुद्री जीवों को भी नुकसान पहुंचा रहा है. मानसून के दिनों में जब समुद्र में ऊंची लहरें उठती हैं तो इसमें से बहुत सारा कचरा खुद व खुद बहकर किनारे पर आकर इकट्ठा हो जाता है. जिससे पता चलता है कि प्रकृति को आप जो देते हैं वो उसे वैसा ही लौटाती है. अब हाल ही में मुंबई बीच पर इकट्ठा हुए कचरे पर राकेश बेदी ने रिएक्शन दिया है.

क्या बोले राकेश बेदी?

राकेश बेदी ने वीडियो शेयर कर कहा, “दोस्तो, क्या लगता है कि केवल इंसान ही डकार लेता है, समुद्र भी डकार लेता है. अभी मुंबई में समंदर ने दो बड़े-बड़े डकार मारे हैं, एक मारा जुहू बीच पर और एक डकार मारा दादर बीच पर और दोनों डकारों में हजारो टन प्लास्टिक जो उसके अंदर था, जो गंद था वो उगल दिया. जैसे हमें जब कोई चीज हजम नहीं होती तो हम उगल देते हैं. ऐसे ही प्लास्टिक भी समंदर को हजम नहीं होगा. उसने सब उगल दिया और समंदर ने कहा ‘लो भईया तुम्हारा गंद है तुम्ही सम्हालो’.”

पानी के सोर्स के पास प्लास्टिक न ले जाएं

इसके आगे उन्होंने कहा, “दोस्तों हमें एक रूल बनाना चाहिए कि हम कोई भी वाटर बॉडी (पानी के सोर्स जैसे नदी, समुद्र, तालाब, कुएं) हो उसके पास प्लास्टिक लेकर जाना अलाउड ही नहीं होना चाहिए. अगर आपको मेरी बात सही लगती है तो प्लीज इसको फॉरवर्ड कीजिए, वरना हम तो समुद्र में डालते जाएंगे और समंदर इसे वापस बाहर फेंकता रहेगा, फिर हमें ही वो कहीं न कहीं डिस्पोज करना पड़ेगा यानी जो हमने पहले नहीं किया वो हम अब करेंगे.”

धुरंधर’ के लिए मिली खूब तारीफ

‘धुरंधर’ में राकेश बेदी ने पाकिस्तान के एक राजनेता ‘जमील-जमाली’ का रोल प्ले किया है, लेकिन लास्ट में जो ट्विस्ट आता है वो कमाल का है. इस रोल के लिए उनको जबरदस्त तारीफें भी मिली हैं. आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह-सारा अर्जुन के लीड रोल के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल अहम किरदारों में नजर आए हैं.

राकेश बेदी हैं दमदार एक्टर

हिंदी सिनेमा में राकेश बेदी ने कई दमदार रोल किए हैं और वो एक मंझे हुए कलाकार हैं. उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 150 फिल्मों में काम किया है, जिसमें उन्होंने कॉमेडी से लेकर विलेन और पॉजिटिव नोट वाले सीरियस किरदारों को भी शानदार तरीके से निभाया है.